Note – महाविद्यालय में प्रशिक्षणार्थियों को निम्न नियमों का पालन करना अनिवार्य है –
- ☆ प्रवेश के समय आवश्यक प्रमाण पत्रों का सत्यापन अनिवार्य है। गलत अथवा अपूर्ण जानकारी देने पर प्रवेश निरस्त।
- ☆ पाठ्यक्रम की अवधि विश्वविद्यालय एवं NCTE के नियमों के अनुसार होगी।
- ☆ प्रत्येक छात्र के लिए न्यूनतम 75% उपस्थिति अनिवार्य है (सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक दोनों में)।
- ☆ सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिसर में अनुशासन, शालीनता एवं मर्यादा बनाए रखना अनिवार्य है।
- ☆ महाविद्यालय की सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने पर संबंधित छात्र से क्षतिपूर्ति की जाएगी।
- ☆ असाइनमेंट, प्रोजेक्ट, प्रायोगिक फाइलें निर्धारित समय पर जमा करवाना अनिवार्य है।
- ☆ पाठ्यक्रम शुल्क निर्धारित समय सीमा में जमा करना अनिवार्य है।
- ☆ महाविद्यालय में पूर्ण निर्धारित गणवेश व समयानुसार उपस्थित होना आवश्यक है।
